लाइव न्यूज़ :

नवजात बेटे ‘नरेंद्र दामोदरदास मोदी’ को देखने के लिए बेताब दुबई में काम करने वाले मुश्ताक अहमद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2019 17:42 IST

हत्ता में रखरखाव का काम करने वाले 29 वर्षीय मुश्ताक अहमद ने कहा कि गोंडा जिले में रहने वाली उनकी पत्नी ने अपने बेटे का नाम मोदी रखने का फैसला किया क्योंकि बच्चे का जन्म उसी दिन हुआ जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार चुनाव जीते।

Open in App
ठळक मुद्देजब मेरी पत्नी ने मुझे 23 मई को खुशखबरी सुनाने के लिए फोन किया तो मैंने पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए।फिर मैंने उससे कहा, “देश में मोदी आ गये। हमारे घर में भी मोदी आये।”

दुबई में काम कर रहा एक मुस्लिम भारतीय कामगार अपने नवजात बेटे ‘नरेंद्र दामोदरदास मोदी’ को देखने के लिए उत्तर प्रदेश के अपने घर लौटने को बेताब है।

यह नवजात पहले से ही अपने आस-पड़ोस के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जो प्रधानमंत्री के नाम वाले बच्चे को देखने आ रहे हैं। हत्ता में रखरखाव का काम करने वाले 29 वर्षीय मुश्ताक अहमद ने कहा कि गोंडा जिले में रहने वाली उनकी पत्नी ने अपने बेटे का नाम मोदी रखने का फैसला किया क्योंकि बच्चे का जन्म उसी दिन हुआ जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार चुनाव जीते।

उन्होंने खलीज टाइम्स से कहा, “जब मेरी पत्नी ने मुझे 23 मई को खुशखबरी सुनाने के लिए फोन किया तो मैंने पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए। फिर मैंने उससे कहा, “देश में मोदी आ गये। हमारे घर में भी मोदी आये।” अहमद की पत्नी मेनाज बेगम के बेटे का नाम नरेंद्र मोदी रखने के विचार क‍ो उनके परिवार समेत अन्य लोगों ने बदलने की कोशिश की लेकिन वह अड़ी रही।

अहमद ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन बाद में वह अपनी पत्नी की इच्छा के आगे झुक गये। परिवार ने फिर गोंडा जिला प्रशासन के समक्ष हलफनामा दायर किया जिसमें उन्होंने मोदी एवं उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया