लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मुठभेड़ का असर, बलात्कार पीड़िताओं के परिजनों ने आरोपियों के साथ ‘दिशा मामले’ जैसे न्याय की मांग की

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:19 IST

तेलंगाना में हाल में बलात्कार के बाद मार दी गई दो पीड़िताओं के परिजनों ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ ‘‘दिशा मामले जैसे व्यवहार की मांग की।’

Open in App
ठळक मुद्दे उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।। 19 वर्षीय लड़की से उसके ब्वायफ्रेंड ने वारंगल जिले में 27 नवम्बर को उसके जन्मदिन के दिन बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी

तेलंगाना में हाल में बलात्कार के बाद मार दी गई दो पीड़िताओं के परिजनों ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ ‘‘दिशा मामले जैसे व्यवहार की मांग की।’’ एक दलित महिला और 19 वर्ष की एक लड़की की क्रमश: कुमराम भीम आसिफाबाद और वारंगल जिलों में 25 और 27 नवम्बर को बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

दलित महिला का शव कुमराम भीम आसिफाबाद जिले में मिला था। उसके सिर को किसी पत्थर से कुचल दिया गया था जबकि उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। घटना में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। 19 वर्षीय लड़की से उसके ब्वायफ्रेंड ने वारंगल जिले में 27 नवम्बर को उसके जन्मदिन के दिन बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी। व्यक्ति को 28 नवम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एक रिश्तेदार ने कुमराम भीम आसिफाबाद जिले में संवाददाताओं से कहा,‘‘जिस तरह से दिशा मामले में आरोपियों को मुठभेड़ में मार दिया गया, हमारी परिवार की सदस्य से बलात्कार और हत्या के लिए गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथ उसी कड़ाई के साथ निपटा जाना चाहिए और उन्हें मुठभेड़ में मार दिया जाना चाहिए।’’ वारंगल में 19 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्यों और उसकी मां ने प्रदर्शन किया और इस मांग को लेकर नारेबाजी की कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों को ‘‘दिशा मामले की तरह ही तत्काल मार दिया जाना चाहिए।’’ भाषा अमित उमा उमा

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं