लाइव न्यूज़ :

परिवार को मीडिया से वाजे की गिरफ्तारी की जानकारी मिली : भाई

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:32 IST

Open in App

ठाणे, 14 मार्च मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे के भाई ने रविवार को कहा कि जांच करने वालों ने परिवार को उनकी गिरफ्तारी के बारे में सूचना नहीं दी और उन्हें मीडिया से इस बारे में पता चला। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से भरे वाहन की बरामदगी के सिलसिले में एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया।

सुधर्म वाजे ने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई सचिन को मामले में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘जांचकर्ताओं ने परिवार को उनकी (सचिन) की गिरफ्तारी के बारे में नहीं बताया। परिवार को मीडिया से गिरफ्तारी के बारे में पता चला। जांचकर्ताओं ने परिवार से संपर्क नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने भाई से मुलाकात की थी, जो तनावग्रस्त दिख रहे थे।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से भरे वाहन की बरामदगी की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वाजे से 12 घंटे तक पूछताछ करने के बाद शनिवार की देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा था कि वाजे को 25 फरवरी को कार्माइकल रोड के नजदीक विस्फोटकों से भरे वाहन रखने में ‘‘उनकी भूमिका और संलिप्तता’’ को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई की एक अदालत ने वाजे को इस मामले में 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल