लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर परिजनों, मित्रों ने उन्हें याद किया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:51 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनके परिजनों और मित्रों ने उनके चित्र सोशल मीडिया पर साझा किए और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

राजपूत (34) 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

अभिनेता की बहन श्वेता ने राजपूत की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं। श्वेता ने कहा, ‘‘यह मुस्कुराहट हर किसी का मन खुश कर सकती है।’’

श्वेता ने अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम की भी घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अपने भाई के 35वें जन्मदिन पर उनके एक सपने को पूरा करने की दिशा में उठाए गए कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यूसी बर्कले में 35,000 डॉलर के सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड की शुरुआत की गई है।’’

राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे कहा कि वह उन्हें एक खुशमिजाज, बुद्धिमान, रोमांटिक और प्यारे व्यक्ति के तौर पर याद करेंगी।

उन्होंने राजपूत की एक वीडियो भी साझा की, जिसमें वह उनके घर में अपने कुत्ते के साथ खेलते दिख रहे हैं।

राजपूत की मित्र और अभिनेत्री कृति सेनन ने राजपूत की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बच्चे की तरह मुस्कुराते व्यक्ति के तौर पर याद करूंगी। जन्मदिन मुबारक हो, सुश। मुझे उम्मीद है कि आप जहां कहीं है, वहां मुस्कुरा रहे हैं।’’

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ‘सोनचिड़िया’ की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने सुशांत के साथ काम किया था।

उन्होंने लिखा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत, मैं हमेशा आपको याद करता हूं, आपके साथ बिताए समय और आपके काम को याद करता हूं। जहां भी हो तुम खुश रहो।’’

टीवी-फिल्म निर्माता एकता कपूर ने लोकप्रिय धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव का किरदार निभा चुके सुशांत की एक छोटी वीडियो क्लिप साझा की। इसी किरदार ने सुशांत को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था।

इसके अलावा फिल्मकार मुकेश छाबड़ा, फिल्मकार अभिषेक कपूर, अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनकर ने भी सुशांत को याद किया।

राजपूत की मौत ने बॉलीबुड में भाई-भतीजावाद को लेकर बहस छेड़ दी थी। इस बीच, सुशांत के परिवार ने अभिनेता की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीबीआई सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की जांच कर रही है।

राजपूत की मौत के लिए कई बड़े निर्माताओं को जिम्मेदार ठहराने वाली कंगना रणौत ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय सुशांत, फिल्म माफिया ने आपको प्रतिबंधित कर दिया, आपको परेशान किया, आपने सोशल मीडिया पर कई बार मदद मांगी और मुझे खेद है कि मैंने उस समय कुछ नहीं किया। काश, मैं यह नहीं मानती कि आप माफिया के उत्पीड़न से अपने आप निपट सकते हैं। प्रिय सुशांत, जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह