लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के बीच वाराणसी के परिवार ने पेश की मिसाल, तेरहवीं का भोज न दे कर निराश्रितों को भोजन कराने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: April 15, 2020 17:59 IST

91 वर्षीय महिला की तेरहवीं पर वाराणसी के परिवार ने भोज न कराकर 2000 गरीब निराश्रित दिव्यांगों भोजन कराने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवारजन ने इस मौके पर 2000 निराश्रित, असहाय और दिव्यांग जनों को भोजन कराने का संकल्प लिया।बुजुर्ग महिला के बेटे ने कहा कि उनके परिवार ने समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है।

वाराणसी। देश में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने तथा जरूरतमंदों की मदद करने के वास्ते यहां के एक परिवार ने अपनी माता के निधन के बाद उनकी तेरहवीं पर भोज न कराकर 2000 गरीब निराश्रित दिव्यांगों को भोजन कराने का संकल्प लिया।

वाराणसी के ब्रिज एन्क्लेव में रहने वाली 91 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला का चार अप्रैल को निधन हो गया था और 16 अप्रैल को उनकी तेरहवीं है। उनके परिवारजन ने इस मौके पर 2000 निराश्रित, असहाय और दिव्यांग जनों को भोजन कराने का संकल्प लिया और इसके लिए स्वयंसेवी संस्था रोटी बैंक से संपर्क किया।

रोटी बैंक के संचालक किशोर तिवारी ने बताया कि उन्हें इस परिवार से जो सामग्री मिली है उससे भोजन बनाकर वाराणसी जिले में रहने वाले गरीब असहाय निराश्रित लोगों को दो दिन तक लगातार भोजन कराया जाएगा।

बुजुर्ग महिला के पुत्र सत्येंद्र राय ने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद धार्मिक कर्मकांड तो यथावत किए गए लेकिन कर्मकांड के नाम पर होने वाले अपव्यय को रोककर उनके परिवार ने समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि रोटी बैंक एक स्वयंसेवी संस्था है जो 2017 से बेसहारा और दिव्यांग जनों को भोजन कराने का काम कर रही है।

टॅग्स :वाराणसीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां