लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से भारत आया परिवार, दिल्ली सरकारी स्कूल ने बच्चों को प्रवेश नहीं दिया, कोर्ट ने आप सरकार को तलब किया

By भाषा | Updated: October 11, 2019 20:52 IST

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को नोटिस जारी कर याचिका का जवाब देने को कहा। निदेशालय दिल्ली में स्कूलों का संचालन करता है। याचिका दायर करने वाले पाकिस्तानी नागरिक ने दावा किया है कि अन्यायपूर्ण तरीके से उसके बच्चों को प्रवेश देने से मना किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुलशेर इसी साल मई में अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आया था।उसने 2016 में दिल्ली सरकार की ओर से जारी परिपत्र को चुनौती दी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक पाकिस्तानी नागरिक के तीन बच्चों को यहां के सरकारी स्कूल में दाखिला देने से मना करने के मामले में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से जवाब तलब किया है।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को नोटिस जारी कर याचिका का जवाब देने को कहा। निदेशालय दिल्ली में स्कूलों का संचालन करता है। याचिका दायर करने वाले पाकिस्तानी नागरिक ने दावा किया है कि अन्यायपूर्ण तरीके से उसके बच्चों को प्रवेश देने से मना किया गया।

गुलशेर इसी साल मई में अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आया था और उसने 2016 में दिल्ली सरकार की ओर से जारी परिपत्र को चुनौती दी है जिसमें सरकारी स्कूलों की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए अधिकतम उम्र तय की गई है।

अदालत ने मामले की दोबारा सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की है। यह याचिका वकील अशोक अग्रवाल के जरिये दायर की गई है जिसमें कहा गया कि तीन बच्चों (एक लड़की और दो लड़के) का पांच जुलाई को नौवीं कक्षा में पंजीकरण हुआ और उन्हें आठ जुलाई से 14 सितंबर तक कक्षाओं में बैठने की अनुमति दी गई इसके बाद उन्हें ‘असम्मानजनक’ तरीके से स्कूल से निकाल दिया गया।

याचिका में कहा गया कि सरकार एवं स्कूल की कार्रवाई या निष्क्रियता असंवैधानिक, मनमाना, भेदभाव वाला और संविधान में दिए शिक्षा के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। पिता ने अदालत से अनुरोध किया है कि वह दिल्ली सरकार को उनके तीनों बच्चों को छतरपुर के भाटी माइन्स स्थित स्कूल में प्रवेश देने के लिए निर्देश जारी करे। उन्होंने 2016 में जारी दिल्ली सरकार के परिपत्र को भी रद्द करने की मांग की है। भाषा धीरज नरेश नरेश

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया