लाइव न्यूज़ :

झूठी शान हत्या: मां ने बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की हत्या की

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:42 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 25 मार्च उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार को ईट के भट्टे में काम करने वाली दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि दोनों किशोरियों की हत्या उनकी मां और भाइयों ने मिलकर की थी। यह झूठी शान के लिए की गई हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बृहस्पतिवार को बताया कि परिवार ने बड़ी बेटी को फोन पर बात करते हुए देखा था, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। रात में, दोनों बहनों से पूछा गया कि बड़ी बहन किससे बात कर रही थी।

एसपी ने बताया कि उनसे पूछा गया कि उन्हें फोन कहा से मिला। जब दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया, तो परिवार वालों ने कथित तौर पर गुस्से में उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि बड़ी बहन की शादी तय हो रखी थी और उसके किसी ओर से बात करने से उनके परिवार को अपना नाम खराब होने का डर था।

अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए दोनों बेटियों के शौच जाने के बाद से गायब होने की कहानी गढ़ी गयी थी। दोनों किशोरियों की हत्या की जानकारी शुरू से ही ईंट भट्ठा के मालिक अली हसन को थी। भट्टा मालिक ने परिवार को दोनों के शव ठिकाने लगाने और पुलिस को कुछ ना बताने की सलाह दी थी।

यादव ने कहा, ‘‘ हमने किशोरियों की मां कमला देवी, बड़े भाई राम प्रताप का गिरफ्तार किया है। छोटा भाई विजय तथा बहनोई अनिल की तलाश जारी है।’’

उन्होंने बताया कि भट्टा मालिक अली हसन को भी गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि पूजा (20) और अंशिका (17) के शव मंगलवार को अलग-अलग जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह