लाइव न्यूज़ :

इंदौर में चार लोगों की मौत के पीछे एक ही ब्रांड की नकली व्हिस्की का हाथ होने का संदेह

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:57 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 30 जुलाई पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया कि इंदौर में अलग-अलग घटनाक्रमों में शराब पीने के बाद दम तोड़ने वाले चार लोगों ने एक ही ब्रांड की व्हिस्की का सेवन किया था। पुलिस इस व्हिस्की के "नकली और जीवन के लिए हानिकारक" होने के संदेह को लेकर विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, "हमारी जांच से पता चला है कि शहर के दो बार में व्हिस्की के एक ही ब्रांड की शराब पीने के बाद हफ्ते भर के भीतर चार लोगों की मौत हो गई। इससे प्रबल संदेह है कि इन लोगों ने जो शराब पी, वह नकली और जीवन के लिए हानिकारक थी।"

जैन ने बताया कि चार लोगों की मौत के पीछे एक ही ब्रांड की नकली व्हिस्की का हाथ होने की तसदीक के लिए मृतकों के विसरा की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर संबंधित व्हिस्की ब्रांड की नकली शराब बनाकर इसकी अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर भी पुलिस विस्तृत छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार के संचालकों से पूछताछ पर पता चला है कि उन्होंने लायसेंसी दुकानों के अलावा अन्य व्यक्तियों से भी संबंधित ब्रांड की व्हिस्की खरीदी थी। इससे हमारे संदेह को बल मिलता है कि इस ब्रांड की नकली शराब बनाई जा रही है जो जीवन के लिए हानिकारक है।"

जैन ने बताया कि पिछले सात दिनों में शहर के दो बार में शराब पीने के अलग-अलग घटनाक्रमों में सागर (30), शिशिर तिवारी (30), सचिन गुप्ता (39) और शिवरतन (30) की मौत हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सागर और तिवारी छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि गुप्ता और शिवरतन ने मरीमाता इलाके के एक बार में अलग-अलग दिन शराब पी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं