लाइव न्यूज़ :

इंदौर में चार लोगों की मौत के पीछे एक ही ब्रांड की नकली व्हिस्की का हाथ होने का संदेह

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:29 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 30 जुलाई पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया कि इंदौर में अलग-अलग घटनाक्रमों में शराब पीने के बाद दम तोड़ने वाले चार लोगों ने एक ही ब्रांड की व्हिस्की का सेवन किया था। पुलिस इस व्हिस्की के "नकली और जीवन के लिए हानिकारक" होने के संदेह को लेकर विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, "हमारी जांच से पता चला है कि शहर के दो बार में व्हिस्की के एक ही ब्रांड की शराब पीने के बाद हफ्ते भर के भीतर चार लोगों की मौत हो गई। इससे प्रबल संदेह है कि इन लोगों ने जो शराब पी, वह नकली और जीवन के लिए हानिकारक थी।"

जैन ने बताया कि चार लोगों की मौत के पीछे एक ही ब्रांड की नकली व्हिस्की का हाथ होने की तसदीक के लिए मृतकों के विसरा की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर संबंधित व्हिस्की ब्रांड की नकली शराब बनाकर इसकी अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर भी पुलिस विस्तृत छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार के संचालकों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने लायसेंसी दुकानों के अलावा अन्य व्यक्तियों से भी संबंधित ब्रांड की व्हिस्की खरीदी थी। इससे हमारे संदेह को बल मिलता है कि इस ब्रांड की नकली शराब बनाई जा रही है जो जीवन के लिए हानिकारक है।"

जैन ने बताया कि पिछले सात दिनों में शहर के दो बार में शराब पीने के अलग-अलग घटनाक्रमों में सागर (30), शिशिर तिवारी (30), सचिन गुप्ता (39) और शिवरतन (30) की मौत हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सागर और तिवारी छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल हुए थे, जबकि गुप्ता और शिवरतन ने मरीमाता इलाके के एक बार में अलग-अलग दिन शराब पी थी।

इस बीच, शहर में शराब पीने के बाद एक और व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। गांधी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को दम तोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान विशंभर सिंह (46) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मूलत: हरियाणा का रहने वाला सिंह जड़ी-बूटी बेचने के कारोबार के सिलसिले में अपने परिवार समेत इंदौर आया था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिंह शराब पीने का आदी था और पिछले दो दिन से बिना खाना खाए लगातार देशी शराब पी रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी मौत के मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos