लाइव न्यूज़ :

फर्जी टीकाकरण गिरोह: प्रदर्शन करने केएमसी दफ्तर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:12 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जुलाई शहर में फर्जी टीकाकरण गिरोह के खिलाफ प्रदर्शन के लिये कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई।

पुलिस की तरफ से कार्यक्रम के लिये मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय और हिंद सिनेमा से रैलियां निकालीं।

केएमसी कार्यालय की तरफ कूच करने के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार फर्जी टीकाकरण गिरोह के संदिग्ध मुख्य षड्यंत्रकर्ता देबांजन देव और सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं और केएमसी के आला अफसरों के बीच कथित संबंध को “छिपाने” की कोशिश कर रही थी और भगवा दल ने इस “मिलीभगत” का पर्दाफाश करने के लिये इस प्रदर्शन का आयोजन किया था।

उन्होंने कहा, “टीएमसी जब विपक्ष में थी तब वे बिना किसी मंजूरी के कार्यक्रम आयोजित करते थे। और अब जब हम कोई राजनीतिक कार्यक्रम करना चाहते हैं तब हमें ऐसा करने से रोका जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos