लाइव न्यूज़ :

फर्जी टीआरपी मामला: मुंबई पुलिस ने दूसरे आरोप पत्र में अर्नब गोस्वामी को आरोपी बनाया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:37 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत में दाखिल अपने दूसरे आरोप पत्र में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक समूह के दो चैनलों के कुछ कर्मचारियों को टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) में कथित हेरफेर मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने मजिस्ट्रेट की अदालत में 1,912 पृष्ठों का आरोप पत्र दाखिल किया।

गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी चैनल चलाने वाले एआरजी आउटलियर मीडिया के अलावा पुलिस ने नये आरोपपत्र में पांच आरोपियों को भी नामजद किया है, जिनमें महा मूवी चैनल, रिपब्लिक न्यूज और रिपब्लिक भारत के कुछ कर्मचारियों को भी नामजद किया है।

मामले में प्रथम आरोपपत्र पिछले साल नवंबर में दाखिल किया गया था, जिसमें रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउन्सिल (बीएआरसी)के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता और रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को नामजद किया गया था।

गौरतलब है कि कथित फर्जी टीआरपी घोटाला पिछले साल अक्टूबर में सामने आया था, जब रेटिंग एजेंसी बीएआरसी ने हंसा रिसर्च ग्रुप (एचआरजी) के माध्यम से एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी में हेराफेरी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे