लाइव न्यूज़ :

गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस में फर्जी टिकट निरीक्षक पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:20 IST

Open in App

मथुरा, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस ट्रेन में एक फर्जी टिकट निरीक्षक पकड़ा गया है जो अपने रिश्तेदारों से मिलने मुंबई जा रहा था।

राजकीय रेलवे पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया, अमृतसर से मुंबई जा रही रेलगाड़ी की कोच संख्या बी1 से बी6 में टिकट निरीक्षक विवेक कश्यप टिकट चेक कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने एक यात्री से टिकट की जानकारी की तो उसने खुद को टिकट निरीक्षक बताया और उसके सीने पर मोहम्मद फैसल सैफी की नेम प्लेट भी लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि जब विवेक कश्यप ने उससे उसका डिवीजन और तैनाती रूट पूछा तो वह सकपका गया, टीटीई ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।

कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुरादाबाद का रहने वाला है और बिना टिकट मुम्बई में रहने वाले रिश्तेदारों के पास जा रहा था, इसलिए फर्जी टीटीई बना, लेकिन पकड़ा गया।

पुलिस ने टिकट निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग