लाइव न्यूज़ :

नकली सर्फ बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: March 8, 2021 00:07 IST

Open in App

जींद, सात मार्च हरियाणा में जींद के नरवाना स्थित ढाकल रोड पर नकली सर्फ बनाने वाली फैक्ट्ररी पर छापेमारी के दौरान सैंकड़ों किलोग्राम नकली सर्फ बरामद किया है।

मुम्बई उच्च न्यायालय की वकील वंदना ग्रोवर के नेतृत्व में नरवाना पहुंची टीम के सदस्यों ने बताया कि नकली ब्रांडेड सर्फ बनाने का काम हरियाणा के जिले जींद के नरवाना कस्बे में बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर हाईकोर्ट ने एक टीम गठित की और जांच के लिए नरवाना भेजा। रविवार को टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से नकली सर्फ बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की। बरामद किये गये नकली सर्फ में ब्रांडेड सर्फ जैसे घड़ी, सर्फ एक्सल, टाइड, विम शामिल थे। छापेमारी के दौरान ब्रांडेड थैलियों में पैक व इनके मार्के भी मिले हैं।

टीम के सदस्यों ने बताया कि इस फैक्टरी को आदर्श नगर नरवाना निवासी विकास चला रहा था। टीम ने फैक्टरी में मौजूद सर्फ के बैगों एवं खुले सर्फ को सैंपल के तौर पर ले लिया । इस दौरान एडवोकेट वंदना ग्रोवर ने आरोपित विकास मित्तल को 27 अप्रैल को मुंबई हाई कोर्ट में पेश होने का समय दिया है। बताया जा रहा है इस फैक्टरी में तैयार किया गया मंहगे ब्रांड वाला यह सर्फ पूरे हरियाणा में सप्लाई होता था। फलस्वरूप विकास अपने इस काले धंधे से अच्छा खासा मुनाफा कमा रहा था लेकिन जनता एवं हिंदुस्तान यूनिलिवर कंपनी के साथ यह एक बड़ा धोखा था। स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे