लाइव न्यूज़ :

नवविवाहिता पत्नी से दूर रहने को बनाई कोरोना वायरस संक्रमण की जाली रिपोर्ट, पति पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:21 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), पांच जुलाई निजी समस्याओं के चलते 26 वर्षीय व्यक्ति द्वारा अपनी नवविवाहिता पत्नी से कथित तौर पर दूर रहने के लिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जाली रिपोर्ट तैयार किए जाने का मामला सामने आया है।

इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि इस जालसाजी के खुलासे पर शहर की एक निजी प्रयोगशाला की शिकायत पर 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 469 (किसी फर्म की ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला हाल ही में दर्ज किया गया है। यह व्यक्ति नजदीकी कस्बे महू का रहने वाला है।

उन्होंने बताया, "आरोपी की फरवरी में शादी में हुई थी। लेकिन निजी समस्याओं के चलते उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी से दूरी बना रखी थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन भी चल रही थी।"

शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने इंदौर की एक निजी प्रयोगशाला की वेबसाइट से अन्य व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट डाउनलोड की और जालसाजी के जरिये इसमें अपना नाम लिख दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह जाली रिपोर्ट वॉट्सऐप के जरिये अपनी पत्नी तथा पिता को भेज दी और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया।

शुक्ला ने कहा, "आरोपी की जाली रिपोर्ट मिलते ही उसके परिजनों का माथा ठनका क्योंकि उसे कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। बाद में परिजनों द्वारा निजी प्रयोगशाला से जानकारी लिए जाने पर इस व्यक्ति की जालसाजी का खुलासा हुआ।"

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विस्तृत छानबीन जारी है और आरोपी को ढूंढे जाने के बाद उसे नोटिस दिया गया है कि जांच में उसकी जब भी जरूरत होगी, वह पुलिस के सामने हाजिर हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos