लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नकली कीटनाशक कारखाने का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका इलाके से दिल्ली पुलिस ने नकली कीटनाशक निर्माण इकाई का पर्दाफाश कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहन लाल और अमन ने दो महीने पहले नकली कीटनाशक बनाने के लिये हिरण कुडना गांव में दो गोदाम किराये पर लिए थे। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने नौ लाख रुपये का शुरुआती निवेश किया था।

पुलिस ने बताया कि एक कीटनाशक कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत में आरोप लगाया कि कोई उनकी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बनाकर कंपनी के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को मुंडका में निर्माण इकाई में छापा मारकर विभिन्न कंपनियों के नाम वाले नकली उत्पाद भारी मात्रा में जब्त किये गए।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) परविंदर सिंह ने कहा कि मोहन लाल, अमन, विजय और राजिंदर विभिन्न कंपनियों के नाम पर नकली कीटनाशक उत्पाद बनाने और उसकी बिक्री में संलिप्त थे। वे विभिन्न फसलों के बीज की बिक्री भी करते थे।

उन्होंने कहा कि संयंत्र में मिले नकली कच्चे माल और मशीनों को जब्त कर लिया गया है।

सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि मोहन लाल का दामाद नवीन तीस हजारी रोड स्थित इंद्रा मार्केट में कीटनाशक की दुकान चलाता है। उन्होंने बताया कि इसी बाजार में अमन भी कीटनाशक की दुकान चलाता है।

पंजाब के बठिंडा का रहने वाला विजय भी नकली कीटनाशक का आपूर्तिकर्ता है। उसका सहयोगी राजिंदर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि ये दोनों इस कारोबार में प्रमुख हितधारक हैं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “विजय यहां इंद्रा मार्केट में मोहन लाल के संपर्क में आया। लाल का मोमबत्तियों का कारोबार सही नहीं चल रहा था, इसलिए उसने विजय के साथ कारोबार शुरू किया। अमन को भी उसने अपने कारोबार में शामिल कर लिया क्योंकि उसकी कीटनाशकों की दुकान ज्यादा चल नहीं रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया