लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:33 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का एक फर्जी आदेश सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि, गृह विभाग ने इस तरह का कोई आदेश जारी करने का खंडन किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पत्र को लेकर विशेषकर अभिभावकों व विद्यार्थियों में खूब चर्चा रही। इस कथित आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राज्य के सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छह दिसंबर से अगले आदेश तक बंद किए जाते हैं।

गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश फर्जी है क्योंकि वर्तमान गृह सचिव सुरेश गुप्ता हैं जबकि उक्त आदेश पर एनएल मीणा के हस्ताक्षर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?