लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:27 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद करने का एक फर्जी आदेश सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, गृह विभाग ने इस तरह का कोई आदेश जारी करने का खंडन किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पत्र को लेकर विशेषकर अभिभावकों व विद्यार्थियों में खूब चर्चा रही। इस कथित आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर राज्य के सभी शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छह दिसंबर से अगले आदेश तक बंद किए जाते हैं।

गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आदेश फर्जी है क्योंकि वर्तमान गृह सचिव सुरेश गुप्ता हैं जबकि उक्त आदेश पर एनएल मीणा के हस्ताक्षर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो