लाइव न्यूज़ :

मास्क एवं सर्जिकल उपकरण सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के नाम पर दो करोड़ की ठगी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 00:45 IST

Open in App

मथुरा, एक जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के दो ठगों ने सस्ते दर पर मास्क एवं सेनिटाइजर सहित सर्जिकल उपकरणों की आपूर्ति करने का भरोसा देकर कई राज्यों के व्यापारियों से दो करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इसके लिए सरगना ने मथुरा और वृंदावन में कॉल सेंटर खोल रखा था । कॉल सेंटर के कर्मचारी इण्टरनेट पर उपकरणों की फोटोग्राफ दिखाकर आर्डर लेते रहे, और उनके मालिक रुपयों की ठगी करते रहे ।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर कॉल सेण्टर से पांच कर्मचारी गिरफ्तार कर लिए।

उन्होंने बताया कि दोनों ठग पकड़े जाने से पहले ही भूमिगत हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सरगना को पकड़ने के लिये दबिश दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह