लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में पांच करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, आठ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:57 IST

Open in App

बालाघाट (मध्यप्रदेश), 27 जून मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किये हैं।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी। इसमें संयुक्त टीम बनाकर पिछले दो दिनों तक कार्रवाई की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के बालाघाट से छह और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों से पांच करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नकली नोट 10 रुपए से लेकर 2,000 रुपए तक के हैं।

तिवारी ने बताया कि गिरोह के सरगना व सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गये लोगों में राहुल मेश्राम (25), अनंतराम पांचे (38), हरिराम पांचे (33), नन्हूलाल विश्वकर्मा (40), हेमंत उइके (30), मुकेश तवाड़े (30), सोहन लाल (30) एवं रामेश्वर मौजे (40) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग