मुंबई में 2.28 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद, चार व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:58 IST2021-10-15T18:58:14+5:302021-10-15T18:58:14+5:30

मुंबई में 2.28 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद, चार व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई, 15 अक्टूबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 2.28 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट रखने को लेकर यहां मलाड में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर, अपराध शाखा की इकाई-10 ने जाल बिछाया और बुधवार को आरोपी को पकड़ लिया जो मालवणी में मार्वे रोड पर जाली नोट बेचने आया था।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस के दल ने दो हजार रुपया मूल्य के 144 जाली नोट बरामद किये। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।