लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कार से नकली नोट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:22 IST

Open in App

बीकानेर 10 नंवबर श्रीगंगानगर जिले के घडसाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को नाकेबंदी के दौरान पुलिस और सीमासुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में 17 एमडी तिराहे के पास एक कार से एक लाख पैंतीस हजार रूपये के जाली नोट बरामद करके तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर 17 एमडी तिराहे के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार से एक लाख पैंतीस हजार रूपये के जाली नोट बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार में सवार प्रगटसिंह उर्फ प्रिंस, रणवीर सिंह और सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त किये गये जाली नोट में 2000 रूपये के 9 नोट और 500 रूपये के 234 नोट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को श्रीगंगानगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल