लाइव न्यूज़ :

जयपुर में जाली नोट छापने का कारखाना पकड़ा, 5.80 लाख रुपये मूल्य की जाली मुद्रा व उपकरण जब्त

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:56 IST

Open in App

जयपुर 14 जुलाई राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने जयपुर के गोनेर इलाके में जाली नोट छापने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.80 लाख रुपये से अधिक के जाली नोट तथा नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं।

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि जयपुर के गोनेर इलाके में महिमा कोपल नाम की एक आवासीय योजना की एक विला पर मंगलवार रात दबिश दी गई। वहां मौके से पांच लाख 80 हजार 900 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, आधे छपे नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनिग मशीन, लेमिनेटर, भारी मात्रा में नोट छापने के कागज व अन्य सामान जब्त कर दो आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एसओजी में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त बृजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर महिमा कोपल की एक विला में जाली भारतीय मुद्रा छापने का कारखाना चला रहा है। इस पर टीम ने बुधवार रात दबिश दी। वहां आरोपी बृजेश मौर्या व प्रथम शर्मा भारतीय जाली मुद्रा छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले।

टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 500 के 1147 नोट व 200 के 37 नोट, कुल 5,80,900 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, आधे छपे नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, लेमिनेटर, भारी मात्रा में नोट छापने के कागज व नोट छापने के अन्य सामान जब्त किये। आरोपी कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर आदि के माध्यम से उच्च क्वालिटी की भारतीय जाली मुद्रा बना रहे थे।

राठौड़ ने बताया कि जब्त जाली मुद्रा हूबहू असली नोट की तरह ही दिखती है, जिसमे वाटर मार्क आरबीआई थ्रेड व संख्या का अंकन भी है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां