लाइव न्यूज़ :

कोविड और ब्लैक फंगस की नकली दवाओं की इकाई का भंडाफोड़, दो डॉक्टरों समेत 10 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड-19 और ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार के लिये नकली दवाएं बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया और दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप के माध्यम से इन दवाइयों की कालाबाजारी की जा रही थी। पुलिस ने कहा, ‘‘कोविड-19 और ब्लैक फंगस की जीवन रक्षक दवाओं के तौर पर इस्तेमाल किये जा रहे नकली इंजेक्शन की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की गयी और दो डॉक्टर समेत दस लोग गिरफ्तार किये गये।’’

पुलिस के मुताबिक, मयंक तलुजा (25) नामक एक आरोपी ने दो-तीन महीने कोविड स्वयंसेवक के रूप में काम किया और वह अल खिदमत मेडिकोज में काम करने वाले वासिम खान के संपर्क में आया। शीघ्र ही तलुजा विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप पर अपने मोबाइल नंबर का विज्ञापन देने लगा कि ब्लैक फंगस के उपचार वाली दवा उसके पास है। दवा नियंत्रण विभाग ने 17 जून को पुलिस को सूचना दी कि तलुजा ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में काम आने वाली दवा की कालाबाजारी में शामिल है।

तब पुलिस ने जामिया मेट्रो स्टेशन के पास वासिम खान को गिरफ्तार किया, जो ब्लैक फंगस के उपचार में काम आने वाली लिपोसोमल एम्फोटरिसिन-बी दवा लेकर आया था। वासिम खान से मिली जानकारी के आधार पर अल खिदमत मेडिकोज पर छापा मारा गया, जहां से लिपोसोमल एम्फोटरिसिन-बी की दस और शीशियां मिलीं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि अल खिदमत मेडिकोज के मालिक शोएब खान और दो सेल्समैन मोहम्मद फैजल यासीन एवं अफजल भी पकड़े गये। पुलिस उपायुक्त (अपराध) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि जब तलुजा उस दवा दुकान पर पहुंचा, तब पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। पूछताछ के दौरान शोएब खान ने बताया कि साकेत के मेडिज हेल्थ केयर का प्रबंधक शिवम भाटिया लिपोसोमल एम्फोटरिसिन-बी की शीशियों का स्रोत है। भाटिया ने 18 जून को गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को बताया कि उसने निजामुद्दीन में सोनू नामक एक व्यक्ति से ये दवाइयां लीं। जब पुलिस ने मोहम्मद आफताब उर्फ सोनू को दबोचा तो उसने खुलासा किया कि ये दवाइयां उसके बड़े भाई डॉ. अल्तमस हुसैन के घर पर बनी हैं। पुलिस को हुसैन के घर से एम्फोटरिसिन-बी की 858 शीशियां, रेमडेसिविर की 206 शीशियों समेत विभिन्न दवाओं की 3283 शीशियां मिलीं। उनमें से पांच नमूने जांच के लिए भेजे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग