लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में थोक दवा व्यापारी से नकली दवाएं जब्त

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:23 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 15 जून मध्यप्रदेश में ग्वालियर के एक थोक दवा व्यापारी से कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली फैवीमैक्स की नकली गोलियां जब्त की गई हैं।

मध्यप्रदेश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक दिलीप अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि ओडिशा के औषधि नियंत्रक द्वारा मध्यप्रदेश के औषधि विभाग को सूचना दी गई कि वहां के एक दवा आपूर्तिकर्ता ने ग्वालियर के एमके प्लाजा में स्थित थोक दवा कारोबारी को नकली फैविमैक्स सहित अन्य नकली दवाओं की आपूर्ति की है।

उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि ओडिशा से अप्रैल में करीब 40 हजार फैविमैक्स की गोलियां भेजी गई थीं और इसमें से 35 हजार गोलियां ग्वालियर के कारोबारी ने बाजार में बेच दी । थोक दवा विक्रेता ने दावा किया कि उसने पांच हजार गोलियां वापस ओडिशा की कंपनी को भेज दी।

उन्होंने दावा किया कि ग्वालियर की थोक दवा दुकान से नकली फैविमैक्स की 500 गोलियां जब्त की गई हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के थोक दवा कारोबारी द्वारा खुदरा विक्रेताओं को आपूर्ति की गई गोलियों को वापस मंगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने इसके साथ ही ग्वालियर के दवा कारोबारी से चार अन्य दवाओं, मेडिऑक्सी, स्नीज, मेडिथ्रोट व सीफिट का स्टॉक जब्त कर जांच के लिए भेजा है और इन दवाओं को भी खुदरा व्यापारियों से वापस मंगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया