लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा में फर्जी विवाह गिरोह का भांडाफोड़, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:53 IST

Open in App

भवानीपटना (ओड़िशा) 23 फरवरी ओड़िशा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ करते हुये दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो लोगों से विवाह कराने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी कर चुका है । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

ओड़िशा के कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक ने बताया कि यह गिरोह धनी एवं उम्रदराज तलाकशुदा लोगों को अपना निशाना बनाता था । विवेक ने बताया कि इस गिरोह में दो लोग छत्तीसगढ़ के थे ।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में एली महंता नामक एक महिला दुल्हन की भूमिका अदा करती थी जबकि तीन अन्य लोग उसके ‘‘माता पिता’’ एचं ‘‘चाचा’’ बनते थे जो विवाह के लिये दूल्हे के साथ बातचीत करते थे।

दुल्हन के ‘‘पिता’’ मध्यस्थ के तौर पर कुछ पैसे लेता था, जिसे गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे ।

विवाह के बाद, दुल्हन कुछ समय तक दूल्हे के साथ रहती थी और उसे बदनाम करने के बाद छोड़ कर चली आती थी ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कालाहांडी जिले में एक व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया । इन लोगों ने शिकायतकार्ता से चार लाख रुपये ठगे थे ।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2013 से 2020 के बीच उन लोगों ने कम से कम चार लोगों को ठगा ।

विवेक ने बताया कि एली 32 साल की है और वह ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले की रहने वाली है और अलग अलग नामों से उसके पास चार आधार कार्ड है, जबकि एली की ‘मां’ मीना गुप्ता और ‘चाचा’ सरबन सोनी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं ।

उन्होंने बताया कि गिरोह का पांचवा सदस्य बीरबल शर्मा बोलंगीर जिले का रहने वाला है जो उसके पिता की भूमिका अदा करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट