लाइव न्यूज़ :

महिला से बलात्कार और उसे धमकाने के आरोप में फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:41 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसंबर जयपुर के शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को एक महिला से बलात्कार करने और उसके दो सहयोगियों को महिला से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरेन्द्र महावर ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की ओर से शनिवार को दर्ज शिकायत के अनुसार मुख्य आरोपी संदीप अग्रवाल ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी अश्लील फोटो लेकर अपने दो सहयोगियों के जरिए डरा-धमकाकर उससे जबरन वसूली करने की कोशिश की तथा उसे वेश्यावृत्ति के मामले में फंसाने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपियों सुरेश सैनी और सुभाश कुमार सैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

महावर ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित महिला से एक लाख रुपये जबरन वसूलने की कोशिश की। आरोपियों ने पैसा नहीं देने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल करने और वेश्यावृत्ति के मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल