लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 09:39 IST

Open in App

नोएडा, 18 नवंबर उत्तर प्रदेश एटीएस और नोएडा पुलिस ने यहां सेक्टर 63 में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि इसके मुख्य संचालक समेत दो लोग फरार हैं।

इस एक्सचेंज से विदेश से आने वाले फोन कॉल को लोकल में बदलकर ट्रांसफर किया जा रहा था। इस मामले में फेस-3 थाने में भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों की तरफ से यह सूचना दी गई कि सेक्टर-63 में गुजरात के वडोदरा निवासी सुलेमान रशीद अली के नाम से आईटी कंपनी का कॉल सेंटर खोलने के लिए कनेक्शन दिया गया था, लेकिन इसमें छेड़छाड़ कर अवैध रूप से विदेशी कॉल को लोकल कॉल दिखाकर भारत में ट्रांसफर किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने नोएडा पुलिस और दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर बुधवार रात कंपनी में जांच की तो पता चला कि यहां अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेंज चलाया जा रहा है। इसका संचालन सदरपुर सेक्टर-45 निवासी बिट्टू कुमार कर रहा था जो मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। मुख्य संचालक हारून ठेकेदार है तथा वह किसी और जगह से इस एक्सचेंज का संचालन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह