लाइव न्यूज़ :

अयोध्या के मंदिर में बम की फर्जी सूचना से हडकंप मचा

By भाषा | Updated: July 24, 2021 23:54 IST

Open in App

अयोध्या, 24 जुलाई शराब के नशे में एक व्यक्ति ने शनिवार शाम को स्थानीय पुलिस को फोन करके कहा कि जिले के हनुमानगढ़ी मंदिर में बम लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 112 पर रात नौ बजे यह फोन किया गया।

फैजाबाद शहर के बाहरी इलाके सादत गंज में यह मंदिर फैजाबाद छावनी के प्रवेश द्वार के निकट स्थित है।

पुलिस तुरंत हरकत में आई और मंदिर परिसर को खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया।

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मंदिर को तुरंत खाली करवाया गया और बम निरोधक दस्ते ने गहन तलाशी ली। वहां कुछ नहीं मिला।’’

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार के तौर पर हुई है। वह मूलत: कानपुर का है और फैजाबाद में रहता है। पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शराब के नशे में था और उसने स्वीकार किया कि फर्जी कॉल उसने ही किया था।

पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे