लाइव न्यूज़ :

फर्जी आईएएस देबांजन से धोखाधड़ी की शिकायत को लेकर पूछताछ की गई थी: पुलिस

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:05 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब से पिछले साल नौकरी के संबंध में धोखाधड़ी की शिकायत पर बिधाननगर पुलिस ने पूछताछ की थी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उस समय देब के परिवार ने पाया कि वह आईएएस अधिकारी नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "पिछले साल मार्च में, देब से इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थाना में पूछताछ की गई थी, जब उसके खिलाफ नौकरी के संबंध में धोखाधड़ी के प्रयास की मौखिक शिकायत की गई थी।"

उन्होंने बताया कि इस बीच, टीकाकरण शिविर मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि पिछले साल सितंबर और अक्टूबर के बीच, देब ने कस्बा इलाके में एक कमरा किराए पर लिया और इसे अपने कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया, "वह 65,000 रुपये का मासिक किराया दे रहा था।"

अधिकारी ने बताया कि देब ने एक आईएएस अधिकारी के रूप में एक छापा भी मारा और उसकी तस्वीर के साथ इसकी रिपोर्ट एक समाचार पत्र में प्रकाशित की गई थी।

उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की एक टीम ने आनंदपुर में देब के घर पर छापा मारा और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कई मुहर और जाली दस्तावेज जब्त किए।

अधिकारी ने कहा, "देब के पिता पृथकवास में हैं क्योंकि वह कोविड-19 से पीड़ित हैं। हमने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लोगो के साथ कई फर्जी दस्तावेज और कुछ मुहरें जब्त की हैं। हमने तीन डेबिट कार्ड और बैंक पासबुक भी जब्त की गयी हैं।"

गौरतलब है कि देब को कुछ दिन पहले स्वयं को कोलकाता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के रूप में पेश करने और कस्बा इलाके में एक फर्जी टीकाकरण शिविर संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी टीका लगवाया था।

उसके तीन सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की अन्य धाराओं के साथ हत्या के प्रयास के आरोप को लेकर भी मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो