लाइव न्यूज़ :

उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता के बारे में फर्जी घोषणा भ्रष्ट आचरण के दायरे में हो सकता है: अदालत

By भाषा | Updated: December 28, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय का कहना है कि किसी चुनावी उम्मीदवार द्वारा शैक्षिक योग्यता के संबंध में फर्जी घोषणा को जनप्रतिनिधि अधिनियम,1951 के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण के दायरे में माना जा सकता है।

अदालत ने कहा कि अधिनियम की धारा 123 (4) इस बात को स्पष्ट तौर पर दर्शाती है कि शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी समेत अपनी उम्मीदवारी को लेकर किसी उम्मीदवार द्वारा किसी भी तरह का गलत बयान भ्रष्ट आचरण के दायरे में है।

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि द्वारा दायर उस अर्जी पर आदेश पारित करने के दौरान उक्त टिप्पणी की, जिसमें रवि ने भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया की चुनाव याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया है। चंदोलिया ने याचिका में रवि के निर्वाचन को चुनौती दी है।

चंदोलिया दिल्ली में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में रवि के खिलाफ मैदान में थे।

चुनाव याचिका में भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि करोल बाग से आप विधायक रवि ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन हलफनामे में अपनी शैक्षिक योग्यता छुपाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे