लाइव न्यूज़ :

युवकों से 51 हजार की जाली मुद्रा जब्त, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:55 IST

Open in App

अलवर, 25 जून राजस्थान के अलवर जिले की पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 हजार रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये हैं । इन युवकों से नोट के आकार में कटे हुए 500 कागज तथा एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने शुक्रवार को बताया कि थाना सदर पुलिस ने बृहस्पतिववार को को डहरा कस्बे में हरियाणा नम्बर की कार में बैठे 5 युवकों के पास से 51 हजार रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की है।

उन्होंने बताया कि बरामद सभी नोट 200 और 500 रूपये के हैं । उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नोट की साइज के 500 कटे हुए पेपर एवं लैपटॉप भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार युवकों में कुलदीप यादव, अंकित यादव, विनोद यादव, परमजीत सिंह और अशोक कुमार देवतवाल भी हैं। मामले में आगे जांच कर इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब