लाइव न्यूज़ :

‘फर्जी’ दावा मामला: वकीलों को बचाने के लिए उप्र बार काउंसिल को शीर्ष अदालत की फटकार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर उच्चतम न्यायालय ने हजारों करोड़ रुपये की कथित फर्जी दावा याचिकाओं के मामले में वकीलों को ‘बचाने’ के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश विधिज्ञ परिषद को कड़ी फटकार लगायी। हालांकि, भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) ने शीर्ष अदालत को बताया कि उसने इन मामलों में राज्य के 28 वकीलों को निलंबित कर दिया है।

न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने कहा कि फर्जी दावा याचिकाएं दायर करना गम्भीर मामला है और कुछ वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी में प्रथमदृष्टया मामला बनता है।

पीठ ने कहा, ‘‘यह बहुत ही गम्भीर मामला है। वकीलों द्वारा हजारों करोड़ की ‘फर्जी’ दावा याचिकाएं दायर की गई हैं और आप गम्भीर नहीं हैं। वास्तव में, आपको हमारे आदेश के बिना ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। हमारा मानना है कि आप अपनी निष्कियता द्वारा अपने वकीलों को बचा रहे हैं।’’

हालांकि, बीसीआई के वकील ने अदालत को अवगत कराया कि इसने कथित फर्जी दावा याचिकाएं दायर करने के लिए उत्तर प्रदेश के 28 वकीलों को निलंबित करने का फैसला अधिसूचित कर दिया है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले की जांच में पुलिस की ओर से कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच करेगी। पीठ ने आगाह किया कि यदि उसे ऐसा लगता है कि किसी को बचाने के नजरिये से जांच की गयी तो इसके ‘परिणाम’ भुगतने होंगे।

शीर्ष अदालत ने इस मामले में पहले भी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से किसी के भी पेश नहीं होने पर गहरी नाराजगी जतायी थी और कहा था कि यह बीसीआई और संबंधित विधिज्ञ परिषद का कर्तव्य है कि वह कानूनी पेशे की गरिमा बनाये रखे।

शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सात अक्टूबर, 2015 के आदेश के तहत गठित विशेष जांच दल की स्थिति रिपोर्ट का संज्ञान लिया था जिसके अनुसार विभिन्न जिलों में दर्ज 92 आपराधिक मामलों से 55 में 28 अधिवक्ता आरोपी के रूप में नामित हैं। इनमें से 32 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है