लाइव न्यूज़ :

नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:10 IST

Open in App

भदोही, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की पुलिस ने देश की एक नामी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्‍ट्री के भंडाफोड़ का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार 400 बोरी नकली सीमेंट और एक ट्रक की बरामदगी के साथ फैक्‍ट्री मालिक और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया भदोही जिले की सीमा से सटे जौनपुर जिले के सिधवन औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जौनपुर निवासी नारायण सिंह की अवधेश सीमेंट इंडस्ट्रीज़ नाम की फैक्ट्री में नकली सीमेंट के कारोबार की शिकायत अल्ट्राटेक सीमेंट के एरिया मैनेजर निखिल चौरसिया ने दर्ज कराई थी।

क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने आज बताया कि जौनपुर से प्रयागराज जिले को एक ट्रक में चार सौ बोरी नकली सीमेंट जाते हुए शहर कोतवाली इलाके के रजपुरा चौराहा पर पकड़ा गया। उन्होंने बताया नकली सीमेंट फैक्ट्री मालिक जौनपुर के गौसाईपुर निवासी नारायण सिंह और रामपुर थाना निवासी ट्रक मालिक दशरथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया पूछताछ में नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि वह बड़ी कंपनियों के नाम से नकली सीमेंट अपनी फैक्ट्री में बनाने का काम काफी समय से करते चले आ रहे है।

जैन ने बताया कि इस मामले में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच