लाइव न्यूज़ :

फर्जी सीबीआई निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण के एक अधिकारी का कथित रूप से वेष धारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार यादव को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके से रविवार को गिरफ्तार किया गया ।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संजय वन और अरूणा आसफ अली रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यादव को रूकने का संकेत किया लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार यादव ने वहां से भागने का प्रयास किया ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बैरिकेड लगा कर उसे रोका । पुलिस ने बताया कि अरोपी नशे की हालत में था ।

उन्होंने बताया कि उसने अपना परिचय सीबीआई निरीक्षक के रूप में दिया और उसके गले में एक परिचय पत्र भी लटक रहा था ।

अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि यह कार्ड फर्जी है ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) आई पी सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि कंप्यूटर के माध्यम से उसने यह कार्ड बनाया है और जब भी पुलिसवाले उसे दिल्ली या अन्य स्थानों पर रोकते तो वह इसका इस्तेमाल करता था ।

पुलिस ने बताया कि फर्जी परिचय पत्र, उसका वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधारकार्ड जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वह एक प्रोपर्टी एजेंट है जो कमीशन पर काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?