लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:49 IST

Open in App

नोएडा, 22 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने रविवार को एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने इस मामले मे पांच लोगों को गिरफ्तार कर, उनके पास से 2,10,170 रुपये नगद, दो कार, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 11 क्रेडिट कार्ड ,दो चेक बुक, दो पासबुक, चार सिम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, और एक मतदाता पहचान पत्र बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से कथित तौर लोगों को बीमा एजेंट बनकर ऋण दिलाने तथा बीमा दावे आदि की समस्याओं को दूर करने का लालच देकर फंसाते थे तथा उनसे पैसे ठगते थे।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा फेस-3 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रविवार को मुकुल शर्मा, सचिन शर्मा, संजय बाजपेयी, मोहित तथा सोनू नामक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये ठग लोगो के बारे में ऑनलाइन सेवा प्रदाता वेबसाइटों से जानकारी हासिल करते थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद वे बीमा एजेंट बनकर लोगों को उनकी समस्या दूर करने का आश्वासन देते और विभिन्न कारण बता अपने अकाउंट में उनसे पैसे डलवाते तथा धोखाधड़ी करते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अबतक हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह