लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली में भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है जो ई-वाणिज्य कंपनी एमेज़न के तकनीकी सहायक बनकर अमेरिकी नागरिकों के साथ कथित रूप से ठगी करने में शामिल हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों ने अवैध तरीकों, वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल और फर्जी कॉलर आईडी के जरिए अमेरिकी निवासियों का ब्यौरा हासिल कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वे एमेज़न के तकनीकी सहायक बनकर अमेरिकी निवासियों को तकनीकी सहायता देने के बहाने से उनसे संपर्क करते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी की हो सकती है और मामले छानबीन जारी है।

पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उपर्विजा गोयल ने बताया, “ एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम कॉल सेंटर पहुंची, जहां कई कॉलर अंतरराष्ट्रीय कॉल करने और कॉल प्राप्त में लगे हुए थे। प्रबंधक तरनजोत सिंह और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण गुरुंग गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे।”

गोयल ने बताया, “ पूछताछ में, उन्होंने माना है कि वे विदेशी (अमेरिकी) नागरिकों को कॉल करने में शामिल हैं और वे एमेज़न के तकनीकी सहायक बनकर वीओआईपी के जरिए उन्हें कॉल करते हैं।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़ितों के साथ पहले से रिकॉर्ड की गई धमकी भरे कॉल से ठगी करते थे और दावा करते थे कि उनके एमेज़न खातों से संदिग्ध लेन-देन हुआ है और इसे ठीक करने के नाम पर उनके साथ ठगी करते थे।

पुलिस ने 25 कंप्यूटर, इंटरनेट राउटर, 18 मोबाइल फोन तथा अन्य सामान और डेटा बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे