लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 84 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 00:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और अमेरिका में ‘अमेजन’ के हजारों ग्राहकों को उनकी समस्याएं सुलझाने के नाम पर ठगने के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कथित कॉल सेंटर में कार्यरत 12 महिलाएं, कॉल एजेंट, ‘एडमिनिस्ट्रेटर’, सीनियर ‘एडमिनिस्ट्रेटर’ और ‘केयरटेकर’ शामिल हैं। आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से लोगों की जानकारी जुटाते थे और उन्हें ठगते थे।

उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में भिवानी जेल में बंद मन्नू सिंह पंवार इस कॉल सेंटर का सरगना है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सत्यसुन्दरम ने कहा कि गोपनीय सूचना मिली थी कि जगतपुरी क्षेत्र में टाइल्स मार्केट में अवैध रूप से एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छापेमारी में लैपटॉप, कम्प्यूटर और अन्य सामान बरामद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां