लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नारायणा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

By भाषा | Updated: June 6, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली के नारायणा में अवैध रूप से चलाये जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है और खुद को ब्रिटेन का राजस्व एवं सीमाशुल्क अधिकारी के तौर पर पेश कर देश में कई लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कॉल सेंटर के कर्मचारी ब्रिटेन में लोगों से इंटरनेट (वीओआईपी) के जरिये फोन से संपर्क करते थे और खुद को एचएमआरसी (हर मैजेस्टीज रेवेन्यू एंड कस्टम्स, यूनाइटेड किंगडम) अधिकारी के तौर पर पेश करते थे और उनके आयकर के ऑडिट में विसंगति पता चलने का दावा कर उनसे धोखाधड़ी करते थे।

पुलिस ने बताया कि नारायणा के थाना प्रभारी समीर श्रीवास्तव को इस संबंध सूचना मिलने के बाद तीन जून को कॉल सेंटर पर छापा मारा गया था और कॉल सेंटर के फ्लोर मैनेजर, दो सुपरवाइजर और 14 एजेंट समेत 21 कर्मियों को पकड़ा गया।

पुलिस उपायक्त उर्विजा गोयल ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी अवैध तकनीक का इस्तेमाल करते थे। वे महंगे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे और खुद को एचएमआरसी अधिकारी के तौर पर पेश कर आयकर फर्जीवाड़े तथा सरकारी नियमों के उल्लंघन के नाम पर ब्रिटिश नागरिकों से धोखाधड़ी करते थे।’’

अधिकारी ने बताया कि अंदेशा है कि आरोपियों का विदेश में कोई संपर्क है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय नागरिकों की जानकारी देने में मदद करता है तथा अंतरराष्ट्रीय भुगतान के माध्यमों के बारे में उनकी सहायता करता है। मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल