लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 90 से ज्यादा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले दो फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 90 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये कॉल सेंटर कीर्ति नगर और मंगोलपुरी में चल रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कीर्ति नगर इलाके में एक अवैध कॉल सेंटर चल रहा है। यह ‘द ग्लोबल एयरफेयर्स’ नाम की यात्रा एजेंसी के नाम पर सामाजिक सुरक्षा संख्या (एमएसएन) को रद्द होने से बचाने के बहाने अमेरिकी नागरिकों से व्यापक साइबर धोखाधड़ी में शामिल था।

मंगलवार को करीब आठ बजकर 30 मिनट पर पुलिस की एक टीम ने परिसरों में छापेमारी की और पाया कि करीब 20-25 लोग पीड़ितों से बातचीत में लगे थे।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) मनोज सी ने बताया कि बाद में यह पाया गया कि वे सामाजिक सुरक्षा प्रशासन विभाग, अमेरिका की ओर से बात करने का दिखावा कर रहे थे। वे अवैध तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उनसे (अमेरिकी लोगों से) एसएसएन संख्या को रद्द होने से बचाने के बहाने धोखाधड़ी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीन महिला समेत कुल 30 लोग इस गिरोह में शामिल थे और ये उच्च तकनीक सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल कर ऐसे नंबर से कॉल कर रहे थे जो कि पूरी तरह से अमेरिका का जान पड़ता था।

पुलिस ने बताया कि बुराड़ी के रहनेवाले अमित त्यागी (25) नाम के व्यक्ति ने ख़ुद को कॉल सेंटर का मालिक बताया है। इसके बाद अमित ने स्वीकार किया कि वह इसी तरह का एक और कॉल सेंटर मंगोलपुरी में चलाता है। पुलिस ने इसके बाद वहां छापेमारी की और 67 लोगों को वहां पाया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने 82 डेस्कटॉप, पांच लैपटॉप, 84 मोबाइल फोन और 48 आईडीकार्ड ज़ब्त किए। आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र