लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 26 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं समेत 26 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। ये खुद को अमेजन ग्राहक सेवा प्रदाता बताकर अमेरिका के लोगों से ठगी करते थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। इस सेंटर का संचालन दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हो रहा था। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी अमेरिका के ग्राहकों से यह दावा कर धोखाधड़ी करते थे कि उनकी अमेजन आईडी हैक हो गई है।

प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ कि पिछले सात महीने से यह अवैध कॉल सेंटर चल रहा था और नियमित तौर पर औसतन कम से कम छह अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी की जा रही थी। अब तक की जानकारी के अनुसार 1,250 नागरिकों से ठगी की गई ।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अमेरिका स्थित ग्राहकों से अब तक चार करोड़ रुपये की ठगी की है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने वहां एक कार्यालय पाया और कर्मियों को खुद को अमेजन इंक का अधिकारी बता अमेरिका के नागरिकों से धोखाधड़ी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी इस धोखाधड़ी के लिए वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) की अवैध तकनीक का सहारा लेकर नागरिकों को निशाना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि कॉल सेंटर का संचालन बिना लाइसेंस के ही हो रहा था और वे कोई वैध दस्तावेज भी नहीं पेश कर पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह