लाइव न्यूज़ :

अंबाला में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौ के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:00 IST

Open in App

अंबाला, नौ जून हरियाणा पुलिस ने बुधवार को अंबाला शहर के पास अंबाला-कैथल राजमार्ग पर एक मैरिज पैलेस भवन में चलाए जा रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की और इस सिलसिले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के राहुल, पंचकूला के कमल, अहमदाबाद के चिंतन और छह अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने करीब एक साल पहले इस परिसर को किराए पर लिया था, क्योंकि यह शहरी इलाके से बहुत दूर है, इसलिए कोई सोच भी नहीं सकता था कि वहां फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है।

अंबाला सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, जब पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारा, तो वहां लगभग 86 पुरुष और 34 महिलाएं काम करती मिलीं।

उसमें बताया गया है कि ज्यादातर महिला कर्मी विदेशियों से बातचीत कर उन्हें लालच देने में व्यस्त थीं।

पुलिस ने उनके कब्जे से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं।

पुलिस ने कहा कि अधिकतर कर्मचारी अंग्रेजी बोल रहे थे और वे कथित तौर पर विदेशियों को ठग रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कर्मचारी खुद को अमेज़न कंपनी और कानून प्रवर्तन विभाग के प्रतिनिधि बता कर लोगों से फोन पर बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को उनके सामाजिक सुरक्षा नंबरों का उपयोग करके उनके साथ ठग कर रहा था। इस कॉल सेंटर द्वारा प्रतिदिन औसतन लगभग तीन से पांच हजार लोगों से संपर्क किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो