लाइव न्यूज़ :

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को ठगने के आरोप में 25 कर्मचारी हिरासत में लिये गए

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल अमेरिकी नागरिकों को ठगने के आरोप में एक फर्जी कॉल सेंटर के 25 कर्मचारियों को पुलिस ने यहां हिरासत में लिया है। यह कॉल सेंटर राष्ट्रीय राजधानी के मेहरौली इलाके के सैदुल्लाजाब में स्थित है । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस कॉल सेंटर के कर्मचारी बेरोजगार एवं दिव्यांग अमेरिकी नागरिकों से अमेरिका की सरकार से सहायता दिलाने के बदले सदस्यता शुल्क का भुगतान करने को कहकर ठगी करते थे ।

उन्होंने बताया कि अब तक 25 कर्मचारियों को उनके बॉस कमल दास के साथ पकड़ा गया है । छापेमारी के बाद उन लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ये लोग सदस्यता शुल्क का भुगतान करने के लिये पीड़ित अमेरिकी नागरिकों से गूगल प्ले कार्ड्स, ईबे गिफ्ट कार्ड्स और ऐमेजॉन गिफ्ट कार्ड्स खरीदने के लिये कहते थे और कार्ड को भुनाने के लिये उनसे कूपन कोड बताने को कहते थे।

ठाकुर ने बताया कि पीड़ितों से कूपन कोड लेकर ये कर्मचारी इसे अपने ‘स्रोतों’ के पास भेज देते थे और बैंक ट्रांसफर और नकद भुगतान के जरिये ये लोग धन प्राप्त करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र