लाइव न्यूज़ :

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, लोगों से ठगी करने के आरोप में 24 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 15 महिलाओं समेत 24 लोगों को रोहिणी से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मुख्य तौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों और ओडिशा के लोगों को लॉटरी योजना के जरिए सस्ते दाम पर मोबाइल फोने देने की पेशकश कर उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि यहां सुल्तानपुरी इलाके में रहनेवाले रामकुमार (34), श्याम कुमार (35), गोविंद (22) इस कॉल सेंटर के मालिक हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को रोहिणी सेक्टर-7 में फर्जी कॉल सेंटर के बारे में जानकारी मिली थी और ऐसी सूचना थी कि यहां लॉटरी योजना के जरिए सस्ती दरों पर मोबाइल देने के बहाने लोगों से ठगी की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा, ‘‘ पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया। जांच में यह पता चला कि ज्यादातर पीड़ित पूर्वोत्तर राज्यों के हैं।’’

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इंटरनेट के ज़रिए दूसरे राज्यों में रहनेवाले लोगों के मोबाइल नंबर का पता लगाते थे। वे देश के अलग-अलग हिस्से के लोगों को फोन कर उनसे कहते थे कि उनकी एक लॉटरी लगी है, जिसमें 17,000 का फोन मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें 4,500 रुपये जमा करने होंगे। फिर ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिये वे डाकघर का इस्तेमाल सामान पहुंचाने वाले सेवा प्रदाता के रूप में करते थे और फोन भेजने के बदले वे ग्राहकों को वॉलेट, बेल्ट जैसे सस्ते सामान भेज देते थे।

पुलिस ने तीनों मालिक को गिरफ्तार कर तीन कंप्यूटर, 52 मोबाइल, 384 पैकेट और अन्य सामग्री जब्त कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित