लाइव न्यूज़ :

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 100 से अधिक लोगों को एक निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने का वादा करके ठगी करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से आठ महिलाएं हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुरजीत (24) और उसके सहयोगी सुंदरम गुप्ता (25) ने यहां गाजीपुर गांव में एक व्यावसायिक इमारत की तीसरी मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर स्थापित किया, जहां से उनके 10 कर्मचारियों ने इन लोगों को फोन कर उन्हें ठगा।

पुलिस ने इंडिगो की एक शिकायत के आधार पर जांच शुरू की जिसमें कहा गया था कि उनकी एयरलाइन में नौकरी देने के नाम पर कई लोगों को ठगा जा रहा है।

पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने मुख्य रूप से दक्षिण भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सैकड़ों लोगों को ठगा। आरोपियों ने उन्हें इंडिगो एयरलाइंस के फर्जी और जाली नियुक्ति पत्र भी दिए और 10 लाख रुपये से अधिक की वसूली की।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा, ''हमारी टीम द्वारा छापेमारी की गई, जिसने फर्जी कॉल सेंटर के दो संचालकों सुरजीत तथा सुंदरम और आठ महिलाओं सहित 10 अन्य कर्मचारियों के साथ पकड़ा। उन्होंने लोगों से इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का वादा कर धोखाधड़ी की।''

उन्होंने कहा कि सोलह मोबाइल फोन और सिम कार्ड, सात कंप्यूटर, 26,000 रुपये की नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। धिकारी ने कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि सुरजीत और सुंदरम ने 10 कर्मचारियों को 6,000 रुपये से 9,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम पर रखा था।

अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने नौकरी चाहने वालों से आवेदन आमंत्रित करते हुए ऑनलाइन नौकरी पोर्टल पर विज्ञापन पोस्ट किए और प्राप्त आंकड़ों के आधार पर, नौकरी चाहने वालों को फोन किया और अपने जाल में फंसाया।''

डीसीपी ने कहा, ''उन्होंने उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने 1500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की 'प्रोसेसिंग फीस' देने के लिये कहा और फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह