लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में निःस्वार्थ भाव से लावारिस शवों की अंत्येष्टी कर रहे फैजुल

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:20 IST

Open in App

प्रयागराज, पांच मई कोरोना महामारी में जहां शवों को घाट तक पहुंचाने में एंबुलेंस चालक मनमानी रकम वसूलने को लेकर चर्चा में हैं, वहीं यहां के समाजसेवी फैजुल कहीं से भी फोन आने पर अपना शव वाहन लेकर पहुंच जाते हैं और बिना किसी शुल्क के गरीब और लावारिस शवों की अंत्येष्टि तक का इंतजाम करते हैं।

शहर के अतरसुइया इलाके के निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ फैजुल ने पीटीआई भाषा को बताया, “इस महामारी में मैंने एक दिन में 10-12 शवों को घाट तक पहुंचाया है। शव चाहे लावारिस हो या किसी गरीब का हो, परिजन के पास पैसा हो या ना हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने काम में लगा हूं।”

उन्होंने बताया कि वह पिछले 18 साल से समाजसेवा में लगे हैं। चार साल पहले तक वह ट्राली से शवों को ढोते थे, लेकिन नीलामी में 80,000 रुपये में एक वाहन मिलने पर उन्होंने वाहन को शव ढोने लायक बनवाया और अब उसी वाहन से शव ढोते हैं।

फैजुल ने बताया कि वाहन खरीदने के बाद उनके पास पैसा नहीं बचा। लायंस क्लब वालों ने लाल बत्ती दिलवाई, टैक्स और बीमा की रकम जमा की। वहीं दो-तीन लोगों ने वाहन में नए टायर लगवाए।

उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग से ही वह समाजसेवा कर पा रहे हैं क्योंकि उनकी आमदनी का कोई जरिया नहीं है। शव ढोते समय सामर्थ्यवान लोग डीजल का पैसा दे देते हैं जिससे उनकी गाड़ी चलती रहती है।

फैजुल के काम का कोई तय समय नहीं है। कहीं से भी फोन आने पर वह अपने ड्राइवर के साथ निकल पड़ते हैं, शव को उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए। वह बताते हैं कि इस काम को करने में उन्हें घर से विरोध का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन आस पड़ोस के लोग जरूर ताना मारते थे कि देखो, इसे मुर्दा उठाने के अलावा और कोई काम नहीं मिला।

अपने परिवार के बारे में फैजुल ने बताया कि उसकी चार बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा, उसके दो भाई हैं जो शादीशुदा हैं, लेकिन वे मां का ख्याल नहीं रखते थे। इसी वजह से फैजुल ने शादी नहीं करने का निर्णय किया। वह अपनी मां के साथ रहते हैं।

अतरसुइया गोलपार्क पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल हरिवंश यादव ने बताया कि फैजुल रास्ते में पड़े बीमार व्यक्ति को भी अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जाते हैं और उसे भर्ती कराते हैं। साथ ही समय समय पर उसका हालचाल लेते हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के ज्यादातर पुलिस थानों में फैजुल का नंबर दर्ज है और विषम परिस्थितियों में लोग फैजुल को याद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos