लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया

By विशाल कुमार | Updated: October 23, 2021 15:08 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने  फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट करने का निर्णय लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार पहले ही फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर चुकी है.मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया है.

नई दिल्ली: फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या करने के करीब तीन साल बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां के रेलवे स्टेशन का नाम भी अयोध्या करने की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने  फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट करने का निर्णय लिया है.

बता दें कि, नवंबर 2018 में दिवाली के मौके पर ही उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था.

इससे पहले अक्टूबर, 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था. हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना नाम बदलने से इनकार कर दिया था.

इसके साथ ही मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम भी आरएसएस विचारक दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया है.

हाल के सालों में कई समूह प्रदेश के कई अन्य जिलों या अन्य स्थानों का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं. इसमें आजमगढ़ का आर्यमगढ़, अलीगढ़ का हरीगढ़, आगरा का अग्रवन आदि है.

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशफ़ैज़ाबादयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया