लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पर मानसून के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी में संख्यात्मक मॉडल की विफलता दुर्लभ: आईएमडी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि इस बार राजधानी में मानसून के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी करने में संख्यात्मक मॉडल की विफलता "दुर्लभ और असामान्य" है।

मौसम विभाग ने कहा कि उसके नवीनतम मॉडल विश्लेषण से संकेत मिला है कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं 10 जुलाई तक पंजाब और हरियाणा को आच्छादित करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैल जाएंगी, जिससे 10 जुलाई से मानसून आगे बढ़ेगा और दिल्ली सहित इस क्षेत्र में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि होगी।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि तदनुसार, नम पूर्वी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में फैल गई हैं।

आईएमडी ने कहा कि इन नम हवाओं के कारण बादल छाने और सापेक्षिक आर्द्रता में वृद्धि हुई है। इससे इस क्षेत्र में मानसून फिर से बहाल हुआ और पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में काफी व्यापक या व्यापक वर्षा और पंजाब एवं पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा हुई है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘हालांकि, इससे दिल्ली में महत्वपूर्ण वर्षा नहीं हुई, भले ही दिल्ली के आसपास के पड़ोसी स्थानों पर वर्षा हुई थी। दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी में संख्यात्मक मॉडल की इस तरह की विफलता दुर्लभ और असामान्य है।’’

बयान में कहा गया है कि आईएमडी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने पर नियमित अद्यतन जानकारी प्रदान करेगा।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बारिश सोमवार को जैसलमेर और गंगानगर के रेगिस्तानी जिले में पहुंच गई, जो इसका आखिरी स्थान था, लेकिन दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश नहीं हुई।

दिल्ली के आसपास - उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ और हरियाणा में करनाल - में बारिश हुई लेकिन गर्मी से कोई राहत दिए बिना बादल राष्ट्रीय राजधानी पर छाए। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।

2002 में, मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। उसके बाद से यह दिल्ली में सबसे अधिक विलंबित मानसून है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग