लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मानसून पर भविष्यवाणी क्यों हो रही थी बार-बार फेल, मौसम विभाग ने दी ये सफाई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 08:40 IST

देश के कई हिस्सों में जहां अच्छी बारिश देखने को मिली है वहीं, दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों को अब भी मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी बार-बार फेल होती नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मानसून के पहुंचने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी बार-बार हो रही है गलत साबित ऐसे में मौसम विभाग ने संख्यात्मक मॉडलों द्वारा ऐसी विफलता को "दुर्लभ और असामान्य" बताया है

नयी दिल्ली: दिल्ली के ऊपर दक्षिणपश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने को लेकर कई पूर्वानुमान में त्रुटियों को लेकर आलोचना का सामना कर रहे भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि राजधानी में मानसून के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी करने में संख्यात्मक मॉडलों द्वारा ऐसी विफलता "दुर्लभ और असामान्य" है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उसके नवीनतम मॉडल विश्लेषण से संकेत मिला था कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं 10 जुलाई तक पंजाब और हरियाणा को आच्छादित करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैल जाएंगी, जिससे मानसून आगे बढ़ेगा और 10 जुलाई से दिल्ली सहित इस क्षेत्र में वर्षा गतिविधियों में वृद्धि होगी।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि तदनुसार, नम पूर्वी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में फैल गई हैं। आईएमडी ने कहा कि इन नम हवाओं के कारण बादल छाने और सापेक्षिक आर्द्रता में वृद्धि हुई है। इससे इस क्षेत्र में मानसून फिर से बहाल हुआ है और पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में काफी व्यापक या व्यापक वर्षा और पंजाब एवं पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा हुई है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘हालांकि, इससे दिल्ली में महत्वपूर्ण वर्षा नहीं हुई, भले ही दिल्ली के आसपास के पड़ोसी स्थानों पर वर्षा हुई।’’

आईएमडी ने कहा कि गंगानगर और जैसलमेर के रेगिस्तानी जिले में भी बारिश हुई और दिल्ली में नहीं हुई। उसने कहा, ‘‘दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने की भविष्यवाणी में संख्यात्मक मॉडल की इस तरह की विफलता दुर्लभ और असामान्य है।’’

उसने कहा, ‘‘यह उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है कि आईएमडी ने हाल के वर्षों में दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने और मानसून 2021 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के बारे में लगभग चार से पांच दिन पहले उच्च सटीकता के साथ अच्छी भविष्यवाणी की है।’’

आईएमडी ने 13 जून को कहा था कि दक्षिण पश्चिम मानसून 15 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने कहा कि 3 जून को केरल में मानसून की शुरुआत के बाद, अनुकूल वायुमंडलीय परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव प्रणाली के साथ मॉनसून 13 जून तक देश में आगे बढ़ता रहा। 13 जून तक, इसने उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया था।

न्यूमेरिकल वेदर प्रेडिक्शन (एनडब्ल्यूपी) मॉडल ने 13 जून को उत्तर पश्चिमी भारत में नम निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ अनुकूल परिस्थितियां होने का संकेत दिया, जिससे बाद के 48 घंटों में मानसून को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने में मदद मिलती।

आईएमडी ने कहा, ‘‘तदनुसार, 13 जून को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें 15 जून तक दिल्ली में मानसून के संभावित आगमन का संकेत दिया गया था।’’

हालांकि 14 जून को, उपग्रह और एनडब्ल्यूपी मॉडल पर आधारित मौसम विश्लेषण ने उत्तर-पश्चिम भारत पर पूर्वी हवाओं के कमजोर होने का संकेत मिला। इसने 14 जून को एक अद्यतन प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें यह संकेत दिया गया कि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे की प्रगति धीमी और विलंबित होगी।

टॅग्स :मानसूनदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों