लाइव न्यूज़ :

फडणवीस गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों का जायजा लेंगे

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:38 IST

Open in App

पणजी, 19 सितंबर गोवा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता 20 सितंबर को तटीय राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश, दोनों गोवा चुनाव के सह-प्रभारी हैं, और भाजपा के गोवा डेस्क प्रभारी सीटी रवि भी अगले दो दिनों में राज्य का दौरा करेंगे।

प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, "वरिष्ठ नेता अगले 3-4 महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समग्र स्थिति का जायजा लेंगे।"

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा नेताओं की टीम मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी विधायकों, नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेगी।

उन्होंने कहा, “टीम महिला विंग, युवा विंग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और ओबीसी प्रकोष्ठ सहित भाजपा की विभिन्न समितियों के साथ अलग-अलग चर्चा करेगी और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगी।”

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक महाराष्ट्र का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा, "उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। उनका व्यापक अनुभव गोवा में भाजपा के लिए उपयोगी साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब