लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की रैली में बैलगाड़ी पर बना मंच गिरने पर फडणवीस ने राहुल पर चुटकी ली

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:21 IST

Open in App

नागपुर, 10 जुलाई भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में शनिवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान एक बैलगाड़ी पर बना मंच गिर जाने की घटना पर चुटकी लेते हुए कहा कि बैल भी राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता के रूप में पसंद नहीं करते।

फडणवीस ने यहां हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की शान में नारेबाजी कर रहे थे, तभी मंच गिर गया।

हाल में पुणे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थी स्वप्निल लोनकर द्वारा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार में देरी होने पर कथित रूप से आत्महत्या करने की पृष्ठभूमि में परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूछे गये सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार इस विषय को लेकर गंभीर नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने लोनकर के परिवार के लिए किसी तरह की सहायता की घोषणा तक नहीं की। उन्होंने कृषि के विषय पर कहा कि राज्य में खरीफ के मौसम की शुरुआत के दौरान केवल 18 प्रतिशत फसल ऋण दिये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र